
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-5 धनवार पारा में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत विशेष रूप से शामिल हुईं और वार्डवासियों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।


धनवार पारा स्थित बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला सशक्त संवाद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समाज में हो रहे नवाचारों, जनसेवा और सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने लाकर लोगों को प्रेरित करते हैं। उनकी प्रेरणा से कोरबा नगर निगम भी स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जागेश लांबा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, दीपा राठौर, परविंदर सिंह, राम सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, गिरीश नामदेव, भुवनेश्वर देवांगन, केडी वैष्णो, रमेश पोद्दार, सफल दास महंत सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर महापौर संजू देवी राजपूत ने उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषयों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































