featuredकोरबाछत्तीसगढ़

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा, मंत्री लखनलाल देवांगन ने पिलाई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की

कोरबा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले में विशेष अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री देवांगन ने अभियान के शुभारंभ पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है तथा इसमें किसी भी बच्चे का छूटना नहीं चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिले में 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी बच्चों को दवा पिला रहे हैं। इसके अलावा गांवों, वार्डों, पारा-मोहल्लों, बाजारों और हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करें।

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उसे पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने भी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की। इस दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन ने नवजात शिशुओं सहित पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाई और स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शेड एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button