
कोरबा। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सीतामणी क्षेत्र में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की। शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची और निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
बताया जा रहा है कि हमले के मामले की जांच के दौरान प्रशासन ने संबंधित निर्माण के दस्तावेजों और वैधानिक अनुमतियों की जांच की थी। जांच में कथित तौर पर अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करते रहे। बुलडोजर कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई।

प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध निर्माण, अतिक्रमण और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी मामलों में नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं और मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































