
जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में दीर्घकालीन, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं देने के बाद एसडीओपी कार्यालय चांपा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) केशव साहू के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने एएसआई केशव साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। केशव साहू ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी का परिचय दिया, जो युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
विदाई समारोह के दौरान रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने केशव साहू के सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
भावुक माहौल में आयोजित इस समारोह में एएसआई केशव साहू ने भी विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन उनके सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































