
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानव तस्करी के एक गंभीर मामले में लगभग चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रामा चौहान को जशपुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को उसके गृहग्राम जोराडोल, जिला जशपुर से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
17 वर्षीय बालिका को बेचने की रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2022 को थाना धरमजयगढ़ में एक 17 वर्षीय बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में अपराध क्रमांक 109/2022 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान लापता बालिका को मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन से बरामद किया था। उस समय बालिका दो संदिग्ध व्यक्तियों हीरालाल चौहान और देवलाल तिग्गा के साथ मिली थी। बाद में धरमजयगढ़ पुलिस ने बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपीगण ने अपने साथियों रामपाल यादव और रामा चौहान के साथ मिलकर बालिका को राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर 20 हजार रुपये में बेचने की साजिश रची थी। मामले में मानव तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
तीन आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार
इस मामले में वर्ष 2022 में ही आरोपी हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा और रामपाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि रामा चौहान लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय में गिरफ्तारी शेष अभियोग पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।
जशपुर से दबोचा गया आरोपी
ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रामा चौहान अपने गांव जोराडोल आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रामा चौहान (35 वर्ष)
पिता – शिवनंदन चौहान
निवासी – ग्राम जोराडोल, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक सोनम भगत और आरक्षक अलेक्सियुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत वर्षों से फरार अपराधियों की लगातार तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































