
रायगढ़, 02 जुलाई। रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके रिश्तेदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लैलूंगा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती पिछले छह माह से धरमजयगढ़ में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम कर रही है। 30 जून की शाम वह अपनी सहेली के साथ निर्माण स्थल पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान तुर्कापारा निवासी सागर सारथी उर्फ चेमे नितागी (23 वर्ष) वहां पहुंचा और युवती से मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर युवती की सहेली के जीजा मौके पर पहुंचे और आरोपी को समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज होकर आरोपी घर गया और चाकू लेकर वापस लौटा। उसने युवती के रिश्तेदार पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट और छाती में गंभीर चोटें आईं। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई, तत्काल गिरफ्तारी और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































