
कोरबा। जिले के करतला वनमंडल क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छह साइबेरियन पक्षियों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मृत पक्षी गांव के एक बड़े इमली के पेड़ पर बसेरा बनाए हुए थे।
जानकारी के अनुसार, हर वर्ष साइबेरिया से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर ये विदेशी पक्षी रामपुर गांव पहुंचते हैं। बरसात के मौसम में वे यहां घोंसले बनाकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं और बच्चे उड़ने योग्य होने के बाद वापस अपने मूल स्थान लौट जाते हैं।
ग्रामीण इन पक्षियों को शुभ संकेत मानते हैं। उनका मानना है कि इनके आगमन से गांव में खुशहाली आती है और अच्छी वर्षा होती है। यही वजह है कि गांववाले इन विदेशी मेहमानों की विशेष देखभाल भी करते हैं।
बताया जा रहा है कि गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश के दौरान इमली के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पेड़ पर मौजूद छह साइबेरियन पक्षियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मृत पक्षियों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इधर, ग्रामीणों ने गांव में लगे तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद पेड़ पर बिजली गिरना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने तड़ित चालक की तकनीकी जांच कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की है।
इस घटना से न केवल ग्रामीणों में मायूसी है, बल्कि पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































