
कोरबा, 04 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में व्यापक फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जोन कमिश्नरों, अभियंताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे हैं। साथ ही उपायुक्तों को जोन कमिश्नर के दायित्व से मुक्त कर विभागीय जिम्मेदारियां दी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को जैम पोर्टल, जलप्रदाय, भंडार, एनसीएपी, उद्यान, विद्युत, वाहन एवं भवन अधिकारी का प्रभार दिया गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ को निर्माण, योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, अमृत मिशन तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपायुक्त नीरज कौशिक को भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, एनयूएलएम, होर्डिंग्स, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान एवं वृक्षारोपण तथा डाटा सेंटर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उपायुक्त पवन वर्मा को जनसूचना अधिकारी के साथ टेलीफोन एवं इंटरनेट व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य, जनदर्शन, पीएमओपीजी, टीएल, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, स्टेशनरी, सत्कार, नवीन योजनाएं तथा परिषद एवं एमआईसी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
नए आदेश के तहत कार्यपालन अभियंता तपनयोगी तिवारी को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन का जोन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। कार्यपालन अभियंता एन.के. नाथ को कोसाबाड़ी जोन, अनिरुद्ध शुक्ला को सर्वमंगला नगर जोन, ए.पी. शुक्ला को बालको जोन तथा सुनील टांडे को टीपी नगर जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है।
सहायक अभियंता रूचि साहू को प्रभारी कार्यपालन अभियंता का प्रभार देकर कोरबा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एम.एल. बरेठ को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन, पीयूष राजपूत को कोसाबाड़ी जोन तथा राहुल मिश्रा को जल प्रदाय, अमृत मिशन एवं एनसीएपी में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा सोमनाथ डेहरे को टीपी नगर जोन के साथ भवन निर्माण अनुमति, होर्डिंग एवं अतिक्रमण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उप अभियंता आकाश अग्रवाल और मनीष यादव को सहायक अभियंता का प्रभार देते हुए क्रमशः बालको जोन एवं कोरबा जोन सहित विभिन्न योजनाओं का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अभय मिंज को दर्री जोन एवं वाहन शाखा, विनोद गोंड़ को कोरबा जोन एवं उद्यान शाखा तथा आशमा डहरिया को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में पदस्थ किया गया है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































