
बिलासपुर। हिर्री थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार तलवार जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धौराभाठा के इमली चौक के पास एक व्यक्ति तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने धौराभाठा इमली चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र बंजारे उर्फ सुल्तान उर्फ गोलू (32 वर्ष) निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना हिर्री को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद की गई।
जांच में आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
हिर्री पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर कानून-व्यवस्था भंग करने और आम लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































