featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जनप्रतिनिधियों और निगम परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया आयुक्त आशुतोष पाण्डेय का 44वां जन्मदिन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय का 44वां जन्मदिन  निगम मुख्यालय में बेहद आत्मीय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, मेयर इन काउंसिल सदस्यों तथा निगम अधिकारियों- कर्मचारियों ने केक काटकर आयुक्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर की उपस्थिति विशेष रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त श्री पाण्डेय को जन्मदिवस की बधाई देते हुए नगर विकास एवं जनहित के कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और सौहार्दपूर्ण माहौल में जन्मदिन का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवांगन, मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजय कुमार चन्द्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित बड़ी संख्या में पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

निगम प्रशासन की ओर से अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, विभिन्न जोन कमिश्नरों तथा निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों ने भी आयुक्त श्री पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में निगम की निरंतर प्रगति की कामना की।

पूरा निगम परिवार इस अवसर पर एकजुट दिखाई दिया और जन्मदिन समारोह सौहार्द, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित यह जन्मदिन समारोह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय, पारस्परिक सम्मान और सौहार्दपूर्ण संबंधों का जीवंत उदाहरण भी बना।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button