featuredछत्तीसगढ़

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, दो दिन में सभी खाद दुकानों का करें निरीक्षण कलेक्टर आकाश छिकारा

जगदलपुर, 07 जुलाई 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खाद वितरण की स्थिति, खाद संबंधी शिकायतों, निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री तथा खाद की गुणवत्ता से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि खाद की गुणवत्ता एवं बिक्री व्यवस्था का क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को आगामी दो दिनों के भीतर जिले की सभी खाद दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक दुकान में निर्धारित दर सूची (रेट लिस्ट) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने तथा अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायतों पर तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों में वितरित किए जा रहे चावल की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को पीडीएस दुकानों का निरीक्षण कर चावल की गुणवत्ता का परीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आवेदन निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर देते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में किसानों का फसल बीमा योजना के अंतर्गत 31 जुलाई तक अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में सोलर पैनल एवं हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों की आवश्यकता अनुसार शासकीय भूमि उपलब्ध कराने संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं संक्षिप्त विवरण अद्यतन रखने के निर्देश दिए। बैठक में कोचिंग सेंटरों में उपलब्ध सुविधाओं की जांच, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, विभिन्न विभागों की मासिक समीक्षा बैठक प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित करने, सीपीग्राम, समय-सीमा, जनशिकायत एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने उन्होंने शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज कराने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया। विवेकानंद विद्यालय के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सितंबर माह में आयोजित होने वाले महाअभियान के अंतर्गत निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने की परीक्षा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए बीआरसी एवं बीईओ को आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। कलेक्टर ने नक्शा परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों का समय पर परीक्षण एवं निराकरण करने के निर्देश भी बैठक में दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान सामाजिक पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर बल दिया गया। वहीं 14 वर्ष की बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए बीएमओ एवं बीईओ को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन योजना के कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन,अपर कलेक्टर सी पी बघेल,ऋषिकेश तिवारी,नगर निगम आयुक्त प्रवीण जैन, सहायक कलेक्टर यशवंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button