
जगदलपुर, 7 जुलाई 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामाबाड़ा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोविंद नारायण जांगड़े, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कु. अंकिता कश्यप उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
शिविर में विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी सलाह, बाल अपराध, बाल मजदूरी, शिक्षा का अधिकार एवं मौलिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति किस प्रकार निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा विधिक सेवाओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































