featuredकोरबाछत्तीसगढ़

समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक

आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन


समय पर आदान सामग्री उपलब्धता, किसानों की खेती हुई और सुदृढ़


कोरबा 07 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेश में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खेती को अधिक लाभकारी, किफायती एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नैनो उर्वरकों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त होने के साथ कृषि की उत्पादकता में भी सकारात्मक वृद्धि हो रही है।
कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम रंगबेल के कृषक गणेश सिंह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। लगभग पाँच एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री सिंह ने पिछले वर्ष अपनी फसल में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया का उपयोग किया, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। बेहतर फसल वृद्धि, संतुलित पोषण तथा कम लागत में अच्छी पैदावार मिलने से उनकी खेती अधिक लाभकारी बनी है।
श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों को बदलती कृषि तकनीकों के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उनके अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम लागत एवं कम श्रम में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो रहा है। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में भी सहायता मिलती है।
उन्होंने बताया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए आवश्यक आदान सामग्री उन्होंने सहकारी समिति कनबेरी से समय पर प्राप्त कर ली है। शासन द्वारा किसानों को समय पर उर्वरक एवं अन्य कृषि आदान उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती की तैयारियाँ सुगमता से पूरी हो रही हैं। उन्होंने आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा किसानों के हित में संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button