
प्रत्येक पर ₹2-2 हजार का चालान, अभिभावकों को थाने बुलाकर दी गई सख्त चेतावनी
जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 15 नाबालिग चालकों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 2-2 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को थाना एवं यातायात कार्यालय बुलाकर भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने की सख्त समझाइश दी गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, थाना जांजगीर, थाना चांपा और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के स्कूलों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान 15 नाबालिग वाहन चलाते मिले, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति देना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनके जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।
इस अभियान को समाज का भी समर्थन मिला। चांपा के मनका पब्लिक स्कूल ने भी विद्यार्थियों के अभिभावकों को नोटिस जारी कर नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल या स्कूटी से स्कूल नहीं भेजने की अपील की, जिसे पुलिस ने अनुकरणीय पहल बताया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में नाबालिगों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस की अपील
नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन न चलाने दें।
वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं।
निर्धारित गति सीमा का पालन करें और बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































