featuredछत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से देशी कट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पहाड़ मंदिर के पास देर रात घेराबंदी, 4.10 लाख की कार और अवैध हथियार जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से देशी कट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने देर रात पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार और देशी कट्टा समेत करीब 4.10 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आ रही एक सफेद रंग की कार में सवार युवक अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चक्रधरनगर थाना एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान टोयोटा ग्लैंजा (CG-13 AQ-6663) पुलिस को देखकर कुछ दूरी पर रुक गई। पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश यादव (26 वर्ष), निवासी रायगढ़ तथा प्रहलाद केंवट (24 वर्ष), मूल निवासी अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान निवासी रायगढ़ के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद देशी कट्टा योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान से खरीदा गया था। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही योगेश मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों के परिवहन और उपयोग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में शामिल पूरे नेटवर्क का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button