featuredछत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस हाईटेक: विवेचकों को मिले 208 MDT डिवाइस, अब घटनास्थल से सीधे अपलोड होंगे डिजिटल साक्ष्य

IGP रामगोपाल गर्ग और SSP रजनेश सिंह ने किया वितरण, नए आपराधिक कानूनों के तहत जांच होगी और अधिक तेज व पारदर्शी

बिलासपुर। नए आपराधिक कानूनों के तहत साक्ष्य संकलन को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के विवेचकों को 208 मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) डिवाइस उपलब्ध कराए गए हैं। इन डिवाइसों का वितरण पुलिस महानिरीक्षक (IGP) रामगोपाल गर्ग और डीआईजी/एसएसपी रजनेश सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

MDT डिवाइस मिलने के बाद अब विवेचकों को डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने के लिए अपने निजी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। इससे मेमोरी फुल होने, डेटा डिस्टर्ब होने और अन्य तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आधुनिक उपकरणों की मदद से विवेचक घटनास्थल से ही फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सीधे CCTNS पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इससे जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज होगी।

नए आपराधिक कानूनों के तहत डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। MDT डिवाइस के उपयोग से विवेचना में तेजी आएगी, समय पर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे और अपराधियों को शीघ्र एवं प्रभावी सजा दिलाने में सहायता मिलेगी।

बिलासपुर पुलिस का मानना है कि यह पहल जांच प्रणाली को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ न्याय प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button