featuredछत्तीसगढ़

बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा: 5 शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से मिली सफलता

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंध लगाकर चोरी एवं चोरी के प्रयास के मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया स्टेबलाइजर, राउटर, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा बैंक की दीवार, एटीएम और लॉकर तोड़ने में इस्तेमाल किए गए गैंती और टंगिया जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई 2026 को बैंक शाखा प्रबंधक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। चोर बैंक में लगे राउटर और बाहर लगे स्टेबलाइजर को चोरी कर ले गए तथा लॉकर और एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना रतनपुर पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार आरोपी

सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (29 वर्ष), नेवसा

सूरज कुमार विश्वकर्मा (26 वर्ष), गिधौरी

नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष), नेवसा

खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (25 वर्ष), गिधौरी

प्रकाश यादव उर्फ बौना (19 वर्ष), गिधौरी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया राउटर, स्टेबलाइजर, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, गैंती और टंगिया बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ तथा पुलिस टीम के बलदेव सिंह, आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button