featuredकोरबाछत्तीसगढ़

हरित कोरबा के संकल्प के साथ 18 जुलाई को दौड़ेगा शहर, ‘रन फॉर ग्रीन’ की तैयारियां पूरी

कोरबा, 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 18 जुलाई (शनिवार) को सुबह 7 बजे घंटाघर से “रन फॉर ग्रीन” मैराथन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने साकेत भवन स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और सभी तैयारियां त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त एवं कार्यक्रम प्रभारी नीरज कौशिक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा आयोजन

“रन फॉर ग्रीन” का आयोजन “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे, जबकि महापौर संजूदेवी राजपूत इसकी अध्यक्षता करेंगी। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह तथा सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा होंगी आकर्षण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय महिला फुटबॉल टीम की सदस्य तथा खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स में छत्तीसगढ़ विजेता टीम की कप्तान किरण पिस्दा होंगी। आयोजन में विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक एवं औद्योगिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, माय भारत यूथ वॉलंटियर्स, एनसीसी, स्काउट-गाइड, एनएसएस कार्यकर्ताओं, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।

आयुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने मंच, स्टेज, प्रवेश द्वार, पौधारोपण के लिए पौधों की उपलब्धता, कर्मचारियों की तैनाती, पेयजल, वृक्षारोपण स्थल, मैराथन रूट, सड़क की साफ-सफाई, रोड मार्किंग, प्रारंभ एवं समापन स्थल, जलपान और विभिन्न रिफ्रेशमेंट जोन सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल ढंग से संपन्न कराया जाए।

जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों से सहभागिता कर हरित कोरबा के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button