featuredकोरबाछत्तीसगढ़

खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया में कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं के गुबार से दहला कोरबा

ऑयल लीकेज की आशंका, दमकल और पुलिस की टीम ने संभाला मोर्चा, सभी कर्मचारी सुरक्षित

SP सिद्धार्थ तिवारी


कोरबा। शहर के खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक कार्बन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं की चादर से ढक गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया। आग के बीच लगातार उठते धुएं और सायरनों की आवाज से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अंकुश अग्रवाल की कार्बन फैक्ट्री में लगी। घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर कार्यरत थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि ऑयल लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।
फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button