featuredकोरबाछत्तीसगढ़

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा का हुआ आयोजन

विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की गई समीक्षा

कोरबा, 25 जुलाई 2026/ जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में शनिवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रतीक जैन एवं वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत उपस्थित रहे।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (ग्रामीण) कोरबा एवं कटघोरा तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों, प्रगति एवं हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य  रेणुका राठिया,सुष्मिता अनंत कमलेश, सावित्री अजय कंवर,सुषमा रवि रजक,विनोद कुमार यादव, माया रूपेश कंवर, कौशल नेटी एवं विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button