
बिलासपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस के बहुउद्देशीय “चेतना कार्यक्रम” के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध, नशामुक्ति और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, POCSO Act, बालिकाओं के अधिकार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए गए।

छात्राओं को आपातकालीन सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस सहायता नंबर 100 की जानकारी दी गई। इसके अलावा आत्मरक्षा, आत्मविश्वास, विपरीत परिस्थितियों में साहसपूर्वक अपनी बात रखने तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा अपराधों के प्रति सतर्क एवं सजग बनाना है। पुलिस ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना डर के तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































