
बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सरपंचों से ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरपंचों को गांवों के विकास का प्रमुख आधार बताते हुए गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को पूरा कराने पर जोर दिया।

जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि गांवों का विकास ही जिले, प्रदेश और देश के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी सरपंचों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अपनी ग्राम पंचायतों में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने की अपील की।
बैठक में कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के डीएमएफ प्रभावित 186 गांवों में ग्रामीणों की सहमति से विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसके आधार पर विकास कार्यों को गति दी जाएगी। साथ ही वीबी जीरामजी योजना के तहत प्राथमिकता वाले निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जाने की जानकारी भी दी।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सरपंचों से जिला प्रशासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा किसानों को रबी सीजन में धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कर अदायगी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने का आग्रह किया।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि जिला प्रशासन ग्राम पंचायतों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने वीबी जीरामजी योजना के नए प्रावधानों की जानकारी भी दी। बैठक में सरपंचों ने भी अपने सुझाव रखे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































