
कोरबा। महापौर संजू देवी राजपूत ने गुरुवार को बुधवारी बाजार के सामने स्थित नवनिर्मित आनंद बाजार का निरीक्षण कर महाराणा प्रताप चौक और घंटाघर रोड से विस्थापित किए गए कंबल-कपड़ा एवं अन्य व्यवसायियों के लिए आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, बिजली और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं जल्द सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने विस्थापित व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि उन्हें व्यवस्थित एवं सम्मानजनक वातावरण में व्यवसाय करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
महापौर ने बताया कि नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 24 में बुधवारी बाजार के सामने आनंद बाजार का निर्माण कराया गया है, जहां 50 से अधिक दुकानों का निर्माण कर विभिन्न सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों को आवंटित किया गया है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप चौक और घंटाघर मार्ग के व्यवसायियों को आनंद बाजार परिसर के पौनी पसारी स्थल के समीप स्थानांतरित किया गया है।
उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य शहर के सभी रोड साइड व्यवसायियों को व्यवस्थित वेंडिंग जोन उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में पहले कोसाबाड़ी क्षेत्र में फल, सब्जी और स्वल्पाहार व्यवसायियों के लिए वेंडिंग जोन विकसित किया गया था और अब आनंद बाजार के माध्यम से अन्य व्यवसायियों को भी बेहतर स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है।
सफाई व्यवस्था का भी किया निरीक्षण
महापौर ने आनंद बाजार परिसर के साथ बुधवारी बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई, कचरे के तत्काल उठाव और उचित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद पंकज देवांगन, एल्डरमैन दीपक यादव, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और व्यवसायी उपस्थित रहे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































