
जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई26। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत थाना पामगढ़, जांजगीर, मुलमुला, बिर्रा, सारागांव, नवागढ़, चांपा, बलौदा, शिवरीनारायण, बम्हनीडीह सहित यातायात पुलिस की टीमों ने स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
यातायात सुरक्षा पर विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। पुलिस ने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया।
जांजगीर-चांपा पुलिस का कहना है कि सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अपराधों की रोकथाम करने तथा सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































