
जांजगीर – चांपा। जिला बदर के आदेश के बावजूद क्षेत्र में चोरी-छिपे रह रहे आदतन अपराधी फैजल खान को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, बरपाली चौक चांपा निवासी फैजल खान को जिला दंडाधिकारी, जांजगीर-चांपा के आदेश से एक वर्ष के लिए जिला जांजगीर-चांपा सहित सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ एवं बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में रह रहा था।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैजल खान को पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उसे कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, एएसआई बलवंत घृत लहरे, आरक्षक श्याम राठौर, ईश्वरी राठौर एवं गौरी शंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का संदेश: जिला बदर एवं प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































