
मुख्यमंत्री सहायता दूरभाष 1076 में बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में ग्रामीण
कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा से बांगो डैम तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। सड़क पर कीचड़, गड्ढे और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार, 11 अगस्त को सुबह 11 बजे जन आंदोलन का ऐलान किया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की दुर्दशा को लेकर मुख्यमंत्री सहायता दूरभाष6 1076 में अनेकों बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया। बारिश के मौसम में सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों का आवागमन तक मुश्किल हो गया है।
शिकायतें होती रहीं, सड़क बदहाल होती रही!
ग्रामीणों का कहना है कि शासन की शिकायत निवारण व्यवस्था में लगातार गुहार लगाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कार्रवाई नजर नहीं आई। आखिर कब तक ग्रामीण कीचड़ और गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर रहेंगे? यही सवाल अब आंदोलन का रूप ले चुका है।
अब नहीं सहेंगे, अबकी बार समाधान चाहिए!
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय कार्यपालन अभियंता माचाडोली का घेराव एवं तालाबंदी की जाएगी। आंदोलन में जनपद व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों के शामिल होने की बात कही गई है।
पोड़ी उपरोड़ा से बांगो डैम तक सड़क सुधार की मांग को लेकर कल होने वाला आंदोलन प्रशासन और संबंधित विभाग के लिए बड़ा सवाल खड़ा करेगा—आखिर बार-बार शिकायतों के बाद भी सड़क की सुध क्यों नहीं ली गई?
ग्रामीणों का सीधा सवाल
शिकायतें दर्ज कराने के बाद भी अगर सड़क नहीं सुधरेगी, तो फिर समाधान की उम्मीद किससे करें?
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































