कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ जिले के राठौर मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 की निवासी बसंती बाई यादव के पति नरेश यादव मिस्त्री का काम करते हैं। सीमित आय में परिवार की जरूरतों के साथ बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए चुनौती था।
बसंती बाई का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में रेजा-कुली श्रेणी के अंतर्गत पंजीयन है। श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उनकी प्रथम संतान को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।
इस राशि का उपयोग उन्होंने बेटी की पढ़ाई में किया। परिवार के लिए यह सहायता शिक्षा की राह में महत्वपूर्ण संबल बनी। आज उनकी बेटी स्नातकोत्तर (पीजी) की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है और अपने भविष्य के लिए आगे बढ़ रही है।
बसंती बाई ने बताया कि श्रम विभाग से मिली सहायता ने बेटी की पढ़ाई में सहयोग दिया। उन्होंने श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Monday, October 12
श्रम विभाग की सहायता से बसंती बाई की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.




