कोरबा 11 अक्टूबर 2026/ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने, परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग देने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने का संबल प्रदान कर रही है।
कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी किरण चौहान भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। उनके अनुसार, यह राशि हर महीने समय पर बैंक खाते में पहुंच जाती है, जिससे उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलती है।
वे बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का आधार भी है। वे इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं, घर-परिवार की जिम्मेदारियों और बच्चे की पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। इससे परिवार की जरूरतों में सहयोग देने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से किसी अन्य पर निर्भर रहने की आवश्यकता भी कम महसूस होती है।
किरण चौहान के लिए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता उनके मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत करती है। अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए स्वयं निर्णय ले पाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने योजना से मिल रही सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हर महीने मिलने वाली यह राशि उनके लिए बहुत उपयोगी है। योजना ने उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने और परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग देने का भरोसा दिया है।
Sunday, October 11
महतारी वंदन योजना से किरण चौहान के जीवन में बढ़ा आत्मविश्वास’
Ashok Kumar Agrawal
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
Keep Reading
Contact Us
संपादक: अशोक कुमार
न्यूज़ पोर्टल: न्यूज़ अग्रदूत
पता: मोहन टॉकीज रोड, इंदिरा नगर, जमनीपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़ – 495450
मोबाइल: +91-9827962691
ईमेल: [email protected]
Disclaimer
न्यूज़ अग्रदूत पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियाँ विभिन्न स्रोतों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना है। किसी भी त्रुटि या जानकारी की पुष्टि के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों से संपर्क करें। वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।
© 2026 NEWS AGRADOOT. Designed by Nimble Technology.




