‘ऑपरेशन हंट’ के तहत माल-मुल्जिम की पतासाजी के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित, नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे सहित कई अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जांजगीर-चांपा। साइबर ठगी के मामले में आरोपियों की धरपकड़ और मामले के शीघ्र खुलासे के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर थाना जांजगीर में दर्ज अपराध क्रमांक 940/2026 के तहत ‘ऑपरेशन हंट’ के अंतर्गत विशेष टीम का गठन किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर- चांपा डॉ. यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में गठित इस विशेष टीम में आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
टीम में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक जांजगीर सत्यप्रभा तारम को शामिल किया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, निरीक्षक धर्मेन्द्र बंजारे, निरीक्षक कमलेश सैण्डे, निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा, निरीक्षक भास्कर शर्मा तथा सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल को भी टीम में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गठित टीम में जांजगीर, नैला, चांपा, बलौदा, साइबर थाना तथा पुलिस सहायता केंद्र करही से जुड़े अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम को मामले में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।







