
कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को राखड़ से भरी एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई।
हाइवा चालक के अनुसार धनरास राखड़ से राखड़ लेकर वाहन में डीजल भराने एच पी पेट्रोल पंप पहुंचा था वाहन को पीछे करने के दौरान सड़क किनारे बने नाली में वाहन की पहिया चले जाने से अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के वक्त सड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि राखड़ और भारी वाहनों की तेज आवाजाही के कारण इस मार्ग पर हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































