
जांजगीर-चांपा, 27 जून 2026। पामगढ़ क्षेत्र में नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी व्यवसायी से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी राशि 40 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की है।

पुलिस के अनुसार चांपा निवासी हिमांशु सोनी, जो वर्तमान में पामगढ़ में ‘केसर लाल एंड संस’ नाम से ज्वेलरी दुकान संचालित करते हैं, ने थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। 26 जून की शाम एक सफेद रंग की बलेनो कार से दो युवक उनकी दुकान पहुंचे और 50 हजार रुपये की आवश्यकता बताते हुए सोने का मंगलसूत्र गिरवी रखने की बात कही।
दुकानदार द्वारा रसीद मांगने पर एक आरोपी ने खुद को अमित तिवारी बताकर नकली बिल प्रस्तुत किया। मंगलसूत्र को असली सोना समझकर व्यवसायी ने उसे 40 हजार रुपये में गिरवी रख लिया। रकम लेने के बाद दोनों आरोपी कार से फरार हो गए। बाद में जांच करने पर पता चला कि मंगलसूत्र सोने का नहीं बल्कि बेनटेक्स का नकली आभूषण था। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रदीप सोरी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की सहायता से आरोपियों का पता लगाकर बलौदा बाजार में दबिश दी गई, जहां से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अमन सोनी (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-09, बलौदा बाजार तथा अमित सोनी (42 वर्ष) निवासी वैष्णव कॉलोनी, बलौदा बाजार शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार क्रमांक CG 04 QY 6279 जब्त कर ली है।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक सुरेश जाट, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, आरक्षक श्याम ओग्रे, बेदराम पटेल, सैनिक अनिल दिनकर एवं थाना पामगढ़ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































