featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सहकारी समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधा

कृषक हेमचरण यादव ने सराही आदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था

कोरबा, 09 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में खरीफ सीजन के दौरान किसानों के लिए खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, नियमित आपूर्ति तथा समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था बनाई गई है कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध हो, ताकि खेती के कार्य बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय पर पूरे किए जा सकें। जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा किसानों को सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम करमंदी निवासी कृषक हेमचरण यादव ने भी खरीफ सीजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लगभग डेढ़ एकड़ कृषि भूमि में धान की खेती करने वाले श्री यादव ने बताया कि उन्होंने भैंसमा स्थित सहकारी समिति से खेती के लिए आवश्यक उर्वरक प्राप्त किए। समिति में पहुंचने पर उन्हें बिना किसी परेशानी के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक आदान सामग्री उपलब्ध करा दी गई।
श्री यादव ने बताया कि उन्हें समिति से यूरिया एवं एनपीके उर्वरक आसानी से प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि समिति में खाद एवं बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को आवश्यक सामग्री के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। समय पर आदान सामग्री मिलने से खरीफ खेती की तैयारियां भी समय पर पूरी हो रही हैं और किसान पूरे उत्साह के साथ बुवाई कार्य में जुटे हैं।
उन्होंने समिति में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि शासन द्वारा किसानों की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से खेती को नई गति मिली है और किसानों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी पहल से खेती करना पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुआ है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button