featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील

कोरबा।जिला पुलिस द्वारा जिले के समस्त सर्राफा व्यापारियों को सूचित एवं सचेत किया जाता है कि बाहर अन्य राज्यों से सोना-चांदी के पुराने आभूषण लेकर एक्सचेंज करने आने वाले व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पूर्व विशेष सावधानी बरतें।

बिलासपुर में सामने आया ठगी का मामला

हाल ही में निकटवर्ती जिला बिलासपुर में ऐसे प्रकरण प्रकाश में आए हैं, जिनमें बाहरी व्यक्तियों द्वारा नकली सोना-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क अंकित कर उन्हें असली बताकर व्यापारियों को धोखा देने का प्रयास किया गया। उक्त मामलों में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

ठगी का तरीका

ऐसे ठग पुराने आभूषणों के नाम पर नकली सोना-चांदी लेकर आते हैं, जिनकी पहचान करना कई बार कठिन होता है, और बदले में असली एवं मूल्यवान आभूषण प्राप्त कर धोखाधड़ी कर लेते हैं।

कोरबा जिले में भी सतर्कता जरूरी

बिलासपुर जैसे निकटवर्ती जिले में इस प्रकार की घटनाएं घटित होने से कोरबा जिले में भी ऐसे गिरोह सक्रिय होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अतः सभी व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

कोरबा पुलिस की अपील

• अज्ञात एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लेन-देन न करें।
• आभूषणों की गुणवत्ता एवं सत्यता की उचित जांच सुनिश्चित करें।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों की सुरक्षा हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी से सहयोग की अपेक्षा है।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के खिलाफ सतर्कता अभियान,जशपुर में जागरूकता से घट रहे मामले featured साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर featured सीएसईबी प्लांट दर्री से तीन सौ मीटर केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,दो फरार featured सर्राफा व्यापारियों को ठगी से सतर्क रहने की अपील featured राज्यपाल श्री डेका से नो प्लास्टिक कैंपेन की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती आप्टे ने की मुलाकात featured भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत featured रायगढ़ पुलिस की पहल:‘ POLICE– YOUTH UNITY SPORTS’ के तहत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 व 2 मई को featured राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों  का कार्यशाला featured मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, हुआ आत्मीय स्वागत featured प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured समय सीमा की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश featured प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले को दी गई भावपूर्ण विदाई, एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण featured कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय featured ’महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत featured किसानी के नया बछर अक्ति तिहार (अक्षय तृतीया) एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन