featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सीएसईबी प्लांट दर्री से तीन सौ मीटर केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,दो फरार

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के पास से करीब 300 मीटर तांबे का केबल वायर भी बरामद किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 22 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से लगभग 300 मीटर पावर केबल चोरी होने की शिकायत प्रार्थी कमलकांत ठाकुर द्वारा दर्ज कराई गई थी।

मामले में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर ASP लखन पटले,नीतीश ठाकुर,CSP दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 75 हजार रुपये मूल्य का 300 मीटर तांबे का केबल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी

👉सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष)

👉विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष)

👉जान सिंह प्रधान (26 वर्ष)

तीनों आरोपी दर्री क्षेत्र के निवासी हैं।

फरार आरोपी
मामले में किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू और एक अन्य युवक फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, सायबर सेल से उपनिरीक्षक अजय सोनवानी, सउनि संतोष कुमार तांडी, आरक्षक अजय यादव,संजू सिंह, सैनिक हिमांशु तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button