
जगदलपुर, 24 अप्रैल 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत दो अलग-अलग प्राकृतिक घटनाओं के पीड़ित परिजनों के लिए कुल आठ लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत ग्राम कोसमी निवासी मनकी बघेल पति स्वर्गीय वीरेन्द्र बघेल तथा ग्राम चोलनार निवासी सुदरू कश्यप पिता रामचंद कश्यप को चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से हस्तांतरित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।



