featuredछत्तीसगढ़

सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

01 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

बालोद, 21अप्रैल 2026।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि मेेरे 01 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधियों सहित संपूर्ण जिले वासियों के अमूल्य सहयोग के बदौलत बालोद जिले को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई हैं।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के आज 01 वर्ष के सफल कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारी- कर्मचारियों ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों एवं व्यवहारों की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक,अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों की महती भूमिका रही है। जिसके फलस्वरूप मेरे 01 वर्ष के कार्यकाल में बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त होने के अलावा जल संचय, जनभागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत जोन 02 में बेस्ट परफार्मिंग जिले के रूप में पूरे देश में प्रथम स्थान अर्जित करने में सफल रहा। इसके साथ ही 20 जुलाई 2025 को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी वर्गों के सहयोग से कुल 01 लाख 74 हजार पौधरोपण करने का कीर्तिमान भी हमें हासिल हुआ है। जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिले को नई पहचान मिली। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिले को स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि इन सारी उपलब्धियों के अलावा हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन गोद अभियान के जिले में अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया गया है। इसके अलावा उन्होेंने कार्यकाल के दौरान चल रहे नीर चेतना अभियान आदि के कार्यों की भी सराहना की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले को मिले इन सारी उपलब्धियों का श्रेय जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ संपूर्ण जिले वासियों को दी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है बालोद जिले में अधिकारी- कर्मचारियों का मुझे बेहतरीन टीम प्राप्त हुआ है। जिसके फलस्वरूप हमारा जिला आज इस मुकाम पर है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में शासन के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित कर बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन featured राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू- अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित featured जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं