featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर आवेदकों को अनिवार्य रूप से सूचना देने को कहा


बालोद, 21 अप्रैल 2026।कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा ने राज्य शासन के द्वारा प्रदेश में 01 मई से 10 जून के मध्य आयोजित की जाने वाली सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में इसका सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिले में सुशासन तिहार के आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आवेदनों के निराकरण के पश्चात् आवेदकों को इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से देने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुशासन तिहार के आयोजन के संबंध में राज्य शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक शिविरों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी जनसमस्या निवारण शिविरों के नोडल अधिकारी होंगे। अनुविभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के नियंत्रण एवं देखरेख में संपन्न होगा। कलेक्टर ने कहा कि अपने-अपने अनुविभाग में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर के संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों की होगी। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कुल 32 जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 23 एवं नगरीय क्षेत्रों में कुल 09 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। श्रीमती मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को शिविर में प्राप्त नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरणों का त्वरित निराकरण के अलावा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का भी तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना इत्यादि हितग्राहीमूलक योजनाओं का पात्रतानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक अनुविभागों में 04 से 06 जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका उन्होंने समुचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए। जिससे कि आम जनता को सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि, स्थल एवं अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सके। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में पहला जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सोमवार 04 मई को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं अन्य गणमान्य जनों के शिविर में प्रवास के दौरान वे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार के दौरान आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक एवं प्रेस वार्ता के आयोजन के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जिले में अपने प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट भी करेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाली जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित की जाए। उन्होेंने सभी अधिकारियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता एवं शर्तों आदि की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उल्लेख करने को कहा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने शिविरों में संबंधित क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने 11 मई को ’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के आयोजन के संबंध में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किए जाने की भी जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों का ’आई गोट मिशन कर्मयोगी’ पोर्टल में ऑनबोर्डिंग के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित तिथि तक जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से ऑनबोर्डिंग कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों के समीप प्याऊ घर स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिलेवासियों के लिए पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button
⚡ BREAKING
featured जनता यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोरबा में सम्पन्न, कर्मचारी हित में कई अहम प्रस्ताव पारित featured सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुआ उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा featured 63 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ को  जलाकर किया गया नस्ट featured जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले,पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, ड्रोन कैमरा से की जा रही है निगरानी featured कोरबा पहुंची मंदाकिनी: सुन साहिबा सुन… प्यार की धुन… में बच्चों के साथ जमकर थिरकीं featured कलेक्टोरेट में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः बिना हेलमेट- सीट बेल्ट पर 14 हजार रुपए की हुई चालानी कार्रवाई featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी featured जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी featured कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक featured कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक featured आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री कार्यक्रम का हुआ आयोजन featured राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू- अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित featured जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं