
गांजा एवं नशीली टेबलेट को जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र से किया गया था बरामद

जांजगीर चांपा।जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा के साथ मिलकर दिनांक 20.04.26 को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के (भट्ठी) Furnace में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी अंतर्गत जप्तशुदा 123 किलो गांजा, नसीली टेबलेट को विधिवत जलाकर नस्ट किया गया है।
नस्टीकरण की कार्यवाही में ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष प्रभारी पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा निवेदिता पाल, सहायक आबकारी आयुक्त जांजगीर नीलिमा डिग्रेसकर, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल राजाराम वैष्णव के सदस्यता में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चंपा एवं जिला अपराध शाखा प्रभारी प्रधान आरक्षक जगदीश्वर प्रसाद, आरक्षक श्याम सुंदर जांगड़े, मालखाना प्रभारी प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित pil के स्टाफ उपस्थित रहे।



