Saturday, July 27, 2024

    प्रेस क्लब में मनाया गया बसंत पंचमी उत्सव

    Must read

    कोरबा :- प्रेस क्लब कोरबा द्वारा गुरुवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ ही बसंत पंचमी उत्सव भी मनाया गया।


    बसन्त पंचमी पर बुद्धि एवं विद्या की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजा आराधना की गई। पंडित देव नारायण पाण्डेय द्वारा विधि विधान से माता सरस्वती जी की पूजा-अर्चना कराई गई। बसन्त पंचमी महोत्सव पर माता सरस्वती की प्रतिमा को पीले फूलों की माला, तिलक, पीला वस्त्र, प्रसाद अपिर्त कर प्रेस क्लब के सभी सम्मानीय सदस्यों की मंगल कामना की गई।


    इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी, मनोज यादव एवं रमेश वर्मा समेत वरिष्ठ पत्रकार विकास जोशी, विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, विजय दुबे, नरेंद्र रात्रे,नीलम पड़वार, संतोष दास दीवान, राजकुमार साह, पंकज देवड़ा, तोपचंद बैरागी, संजीत सिन्हा, संतोष अग्रवाल, जितेंद्र हथेल, पुरुषोत्तम दुबे, मोतीलाल नायक, पवन तिवारी, कृष्ण कुमार राठौर सहित अन्य मौजूद थे।

        More articles

        Latest article