featuredकोरबाछत्तीसगढ़

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें जागरूक व सतर्क – सतीश प्रकाश सिंह

हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में साइबर जागृति शिविर आयोजित..


साइबर ठगी से बचने छात्रों एवं ग्रामीणों को बताएं गए उपाय..

कोरबा / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार साइबर अपराधों से आमजनों को बचाने के लिए पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस कड़ी में 21 अगस्त 2026 को पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के दूरस्थ वनाँचल स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह की पहल से एवं पुलिस विभाग के सहयोग से साइबर जागृति अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को बढ़ते आधुनिक परिवेश में साइबर अपराधों एवं साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील की।
कार्यक्रम में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने छात्र -छात्राओं एवं युवाओं को साइबर ठगी से बचने के लिए स्वयं सतर्क रहने तथा अपने परिवार, समुदाय, अपने सम्पर्क के लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर जागृति दूत के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किए।

कार्यक्रम में पुलिस चौकी कोरबी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश जोगी ने बढ़ते साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएं।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराधियों द्वारा अपनाएं जाने वाले विभिन्न तरीकों जैसे-फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी प्रोफाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी लिंक के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को ओटीपी, यूपीआई,एटीएम पिन, पासवर्ड एवं बैंकिंग सम्बन्धी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की समझाईश दी गई। पुलिस ने बताया कि सायबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय सायबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा सायबर डॉट जी ओ व्ही डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजनों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों को साइबर दुनियां के खतरों से बचने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य  सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थितजनों को साइबर जागरूक नागरिक बनने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार,पूर्व सरपंच सोनसाय आयाम, सरपंच मनोहर बिंझवार,उपसरपंच, भुवाल सिंह सिदार सेवा निवृत डिप्टी कमिश्नर,आरक्षक दिलेश्वर चंद्र, आरक्षक हरिराम पटेल, रमेश कुमार, पंचगण,शाला विकास समिति के अध्यक्ष जय कुमार सिदार,सदस्यगण, पालकगण, व्याख्याता-शिक्षकगण- रुखमणि पुरैना, दिव्या कुजूर, मेलन कँवर, रमाकांत कुसरो, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, सोनम बालन, अनुराधा राठौर, उमाकांत टोंडे, खीकराम यादव, रुपसाय बिंझवार, ग्राम के युवाजन, छात्र-छात्राएं सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button