
बिलासपुर, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई इस यात्रा में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ NCC, NSS, रेडक्रॉस तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। पुलिस बैंड की जोशीली धुनों पर ‘सारे जहां से अच्छा’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मेरी देश की धरती’ जैसे देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से बिलासपुर की फिजाओं में देशभक्ति का उत्साह नजर आया। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बिलासपुर पुलिस की यह पहल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने वाली रही। पुलिस जवानों के साथ विभिन्न संस्थाओं के युवाओं की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को और भव्य एवं प्रभावशाली बना दिया।
बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































