
अम्बिकापुर, 12 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन, सम्बलपुर द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटपरिया, अम्बिकापुर में शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत 42 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक कॉपी और पेन प्रदान किया गया। साथ ही बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए गए। फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, विद्यालय प्रशासन एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सहयोग रहा। फाउंडेशन के स्वयंसेवक भीखम लाल ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
शिप्रा सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। संस्था ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































