छत्तीसगढ़

पुलिस ने मारी रेड, हाथ काटते मिला प्रेमी जोड़ा, नशा, 32 लोग हिरासत में

भिलाई,2 फरवरी 2025l टाउनशिप के तालपुरी परिजात कॉलोनी में दुर्ग पुलिस ने रविवार सुबह तड़के 4 बजे छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने एक-एक फ्लैट का दरवाजा खटखटाकर उसकी जांच की। इस दौरान एक फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला। वो दोनों नशे के आदी हैं। नशे की हालत में अपना हाथ भी ब्लेड से काटते हैं।

जानकारी के मुताबिक, साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, दोनों ने शादी कर ली है। नशे की हालत में हाथ में ब्लेड मारते हैं। पुलिस का कहना है कि, ऐसी हालत गोली या इंजेक्शन जैसी नशा करने के बाद होता है।

पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायत

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि परिजात कॉलोनी में जिन लोगों को फ्लैट दिए गए हैं। उसमें असल लोग न रहकर असामाजिक तत्व रह रहे हैं। शाम होते ही कॉलोनी के अंदर शराब, गांजा समेत कई तरह का नशा करते हैं।

इसके साथ ही रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट और गाली गलौज करते हैं। जिससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। जिसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एएसपी अभिषेक झा के निर्देश में 6 टीमों का गठन किया। यह टीम रविवार सुबह 4 बजे परिजात कॉलोनी में छापा मारने पहुंची, जहां सभी 200 हजार फ्लैट की चेकिंग की गई।

200 से अधिक बल और अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में एएसपी अभिषेक झा, सीएसपी सत्य प्रकाश, सीएसपी हरीश पाटिल, डीएसपी हेम प्रकाश नायक, थाना प्रभारियों में कपिल देव पाण्डेय, राजेश मिश्रा, केशव कोसले, प्रशांत मिश्रा, मेहश ध्रुव, आईपीएस राहुल बंसल, एसआई चेतन चंद्राकर, गुरविंदर सिंह संधू और अमित अदानी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौजूद रहा।

32 संदिग्धों को लिया गया हिरासत में

पुलिस ने परिजात के अलग-अलग फ्लैट में रह रहे 32 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें 4 लड़कियां शामिल थीं। चारों लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नशे जैसी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाई गई। इसके साथ लड़कों के पास से हुक्का, गांजा, चाकू और चोरी की बाइक जब्त की गई। पुलिस जांच करने के बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

कॉलोनीवासी पुलिस की कार्रवाई से खुश

इस दौरान यहां रह रहे कॉलोनी के लोग पुलिस कार्रवाई से काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने पिछले महीने भी यहां रेड की कार्रवाई की थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई होने यहां असामाजिक तत्व कम आते हैं। कॉलोनी में लड़ाई झगड़ा और नशे की गतिविधियां भी कम हुई हैं।

2000 हजार फ्लैट में सिर्फ 350 का वेरिफिकेशन

परिजात कॉलोनी सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यह 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसाइटी में कराया है।

बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं। इस पर एएसपी अभिषेक झा ने पुलिस के जरिए सभी फ्लैट्स मालिकों का वेरिफिकेशन कराने की बात कही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button