featuredछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली नई ताकत,19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 2 सूबेदार पहुंचे जिले में

पुलिस अधीक्षक ने दी जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग की सीख

जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस बल को नई ऊर्जा और कार्यक्षमता प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य पुलिस अकादमी रायपुर से बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 2 प्रशिक्षु सूबेदार को 10 माह के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ किया गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों के आगमन पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने विशेष बैठक लेकर उन्हें जिले की पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था संधारण तथा पुलिसिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आम नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निराकरण करना है।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षुओं को अपराध विवेचना, मर्ग जांच, शिकायत एवं आवेदन जांच की प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों और आवेदकों के साथ सम्मानजनक, सौहार्दपूर्ण एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ कर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था ड्यूटी के साथ-साथ थाना संचालन की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रधान आरक्षक मोहरीर कार्य, गश्त एवं पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, सीसीटीएनएस संचालन, संत्री ड्यूटी, मददगार कार्य, मुलजिम पेशी, न्यायालयीन कार्यवाही तथा बीट आरक्षक के दायित्वों का व्यावहारिक अनुभव कराया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी पुलिस कर्मियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं को पुलिस व्यवस्था के प्रत्येक पहलू की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में एक दक्ष, अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकें।

जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त होगा। जिला पुलिस का मानना है कि प्रशिक्षु अधिकारियों की सहभागिता से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनहितैषी बनेगी तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रमुख बिंदु

19 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक एवं 2 प्रशिक्षु सूबेदार जिले में पदस्थ

10 माह तक चलेगा जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

पुलिस अधीक्षक ने दी संवेदनशील एवं जनसेवा आधारित पुलिसिंग की सीख

थाना संचालन, विवेचना, गश्त,सीसीटीएनएस एवं न्यायालयीन कार्यों का मिलेगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षुओं की तैनाती से जिला पुलिस को मिलेगी नई ऊर्जा और मजबूती संभावित

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button