कोरबाछत्तीसगढ़

अब राजकुमारी को भी मिल पायेगा उचित मूल्य पर राशन

सुशासन तिहार में दी थीं आवेदन, अब बन गया है नया कार्ड

कोरबा 28 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से लिये गए आवेदनों पर अब कार्यवाही शुरू हो गई है। सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। आवेदन निराकरण होने पर संबंधित आवेदकों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। इसी कड़ी में सुशासन तिहार 2025 के तहत राजकुमारी बिंझवार वार्ड 01 बिन्झपुर-कटघोरा का आवेदन क्रमांक 25270207700040 के द्वारा नया राशन कार्ड बनाने की मांग की गई थी। आवेदन प्राप्त होने और इसका ऑनलाइन एंट्री के बाद आवेदन का परीक्षण किया गया। परीक्षण के पश्चात संबंधित आवेदक को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला के द्वारा 28 अप्रैल को राशन कार्ड का निराकरण करते हुए राशन कार्ड क्रमांक 223834905164 बनाकर प्रदान किया गया। आवेदन के कुछ दिनों के भीतर अपना राशनकार्ड बन जाने से राजकुमारी बिंझवार बहुत खुश है और सुशासन तिहार के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि आमनागरिकों को अपनी समस्याओं को रखने और उसका निराकरण का अवसर मिले।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured जशपुर में बाल मजदूरी पर सख्त कार्रवाई: लोदाम से बच्चों का रेस्क्यू featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा