
जांजगीर-चांपा, 29 मई 2026।आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते एक युवक को चांपा पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और 2000 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बेलदार पारा क्षेत्र में एक युवक सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। रोड किनारे बैठे युवक की पहचान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मेल खाने पर पुलिस ने पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मितेश देवांगन (24 वर्ष) निवासी बेलदार पारा, थाना चांपा बताया।
पुलिस द्वारा मोबाइल की जांच करने पर उसमें सट्टा संचालन से संबंधित एप्लीकेशन मिली। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी आईपीएल मैच में हार-जीत पर रुपये का दांव लगवा रहा था।
मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 268/26 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टा और जुए के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































