featuredछत्तीसगढ़

पारापुर में सुशासन तिहार के अवसर पर एक करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

सुशासन तिहार में 140 समस्याओं का हुआ त्वरित निपटारा

जगदलपुर, 29 मई 2026/ लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पारापुर में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान क्षेत्र का ढांचागत विकास रहा, जिसके तहत एक करोड़ 56 लाख 49 हजार रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन को सुगम और मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 32 करोड़ 21 लाख रुपये के विशाल बजट से बनने वाली सड़कों का भी भूमिपूजन किया गया, जो आने वाले समय में इस पूरे अंचल की प्रगति का मुख्य आधार बनेंगी। इस करोड़ों रुपये की सौगात के साथ-साथ शिविर का मूल उद्देश्य भी पूरी तरह सफल रहा, जहाँ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुँचाया गया। शिविर में अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुँचे ग्रामीणों से कुल 235 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से प्रशासन की तत्परता के कारण मौके पर ही 140 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर दिया गया। शेष लंबित 75 आवेदनों को भी समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

​ पारापुर सुशासन शिविर के दौरान विकास कार्यों के साथ-साथ सीधे हितग्राहियों को सशक्त बनाने का काम भी किया गया। विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को उन्नत बीज और 02 हितग्राहियों को कृषि पंप वितरित किए गए, जबकि लैम्पस के जरिए 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सौंपकर उन्हें वित्तीय मजबूती दी गई। रोजगार और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की कड़ी में मत्स्य विभाग की ओर से 03 हितग्राहियों को जाल बांटे गए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 हितग्राहियों को ‘लखपति दीदी’ योजना से जोड़कर लाभांश व सामग्रियां दी गईं, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वास्थ्य व संस्कारों को सहेजते हुए 05 माताओं की गोद भराई और 05 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

इस सुशासन शिविर और विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा की अध्यक्ष  पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप और जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में एक करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक के इन ग्रामीण विकास कार्यों और 32 करोड़ 21 लाख रुपए की सड़क परियोजनाओं से पारापुर और आस-पास के गांवों की तस्वीर बदलेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button