कोरबाछत्तीसगढ़

डोम नाला में बनेगा एनीकट, उरगा के हाउसिंग बोर्ड कालोनी सहित आसपास के गांव को मिलेगा पानी

कलेक्टर ने नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरबा 2 मई 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज उरगा सेमीपाली स्थित डोम नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उरगा सेमीपाली में स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में व्याप्त पेयजल की समस्या के निराकरण और आसपास के गांव तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए डोमनाला में एनीकट निर्माण की संभावना को मौके पर देखा। कलेक्टर श्री वसंत ने पीएचई, सिंचाई विभाग और हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने डोमनाला में एनीकट बनने से होने वाले लाभ और जलसंरक्षण के महत्व को ध्यान रखकर एनीकट निर्माण हेतु आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाले के आसपास सब्जी उत्पादन करने वाले छोटे किसानों के हितों का भी ध्यान रखने और एनीकट बनने के बाद सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। एनीकट बनने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित निस्तारी की सुविधा, आसपास के जलस्रोत के स्तर में वृद्धि, किसानों को स्वयं के पंप में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान हाउसिंग बोर्ड के ईई  योगेश पटेल, सिंचाई विभाग के ईई एसएल द्विवेदी, पीएचई के ईई  रमनकुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button