
बिलासपुर। पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से होटल, लॉज एवं फार्महाउस संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 110 होटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को ‘समाधान ऐप’ के उपयोग और उसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस बैठक में एडिशनल एसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने संचालकों को ऐप डाउनलोड करने, पंजीयन प्रक्रिया एवं उपयोग की विधि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ‘समाधान ऐप’ के माध्यम से होटल में ठहरने वाले आगंतुकों एवं व्यक्तियों की जानकारी त्वरित और सरल तरीके से पुलिस विभाग तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में भी सहायता मिलेगी।
बैठक में होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि होटल में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र सत्यापित कर उनकी जानकारी समयबद्ध रूप से समाधान ऐप पर अपलोड करें। पुलिस प्रशासन ने इसे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
बिलासपुर पुलिस ने सभी होटल, लॉज, फार्महाउस एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अनिवार्य रूप से समाधान ऐप डाउनलोड कर प्रत्येक अतिथि की जानकारी नियमित रूप से अपलोड करने की अपील की है।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































