
जगदलपुर, 24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नियद नेल्लानार 2.0’ तथा ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एनसीएईआर (NCAER) सर्वे के आधार पर चयनित जनहितकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत (Saturation) लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए और इस प्रक्रिया को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

बैठक में मुख्य सचिव ने ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के दूसरे चरण में चिन्हित मरीजों का नियमित फॉलोअप करने तथा उन्हें समय पर आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव गृह निहारिका बारिक, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सोनमणि बोरा, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास शहला निगार सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जगदलपुर कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष से आयोजित बैठक में बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह, मुख्य वन संरक्षक स्टायलो मंडावी, कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला पंचायत के सीईओ तन्मय खन्ना सहित विभिन्न विभागों के संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
![]() | ![]() | ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |









































